Wednesday, July 22, 2026

डोनाल्ड ट्रंप ने कॉल पर कहा- आई लव पीएम मोदी, वो मेरे दोस्त हैं और भारत अमेरिका पर भरोसा कर सकता है

न्यूज डेस्क : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो भारत के प्रधानमंत्री मोदी को बहुत पसंद करते हैं और भारत अमेरिका पर भरोसा कर सकता है. दरअसल, अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में एक समारोह हो रहा था. इस दौरान अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने लाइव कॉल के ज़रिए डोनाल्‍ड ट्रंप को समारोह से जोड़ा.

इसे भी पढ़ें : 10 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम , 2.61 रूपए पेट्रोल और 2.71 रूपए डीजल प्रति लीटर हुआ महंगा

ट्रंप ने कॉल पर कहा, “आई लव प्राइम मिनिस्टर मोदी. वो बहुत अच्छे हैं, वो मेरे दोस्त हैं. मैं कहना चाहता हूं कि आप लोग बहुत अच्छे हैं. भारत और अमेरिका कभी इतने क़रीब नहीं रहे. भारत मुझ पर और हमारे देश पर 100% भरोसा कर सकता है. अगर उन्हें कभी मदद चाहिए होगी, तो उन्हें पता है किसे कॉल करना है. वो यहीं कॉल करेंगे. हम अच्छा कर रहे हैं, हम रिकॉर्ड बना रहे हैं. हमारी अर्थव्यवस्था रिकॉर्ड स्तर पर है, हमारा स्टॉक मार्केट रिकॉर्ड स्तर पर है. मैं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं.”

गौरतलब है कि 23 मई को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और पीएम मोदी की मुलाक़ात हुई थी. तब सर्जियो गोर ने कहा था कि रुबियो ने राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से पीएम मोदी को व्हाइट हाउस आने के लिए आधिकारिक निमंत्रण दिया है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर