Thursday, October 29, 2026

पलामू एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, केचकी रेलवे ब्रिज पर हुआ दर्दनाक हादसा

पलामू : गढ़वा-टोरी रेलखंड के चियांकी और केचकी स्टेशन के बीच बुधवार सुबह दर्दनाक हादसे में एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। घटना केचकी रेलवे ब्रिज के पास पोल संख्या 272/20-22 डाउन लाइन की है, जहां डाउन पलामू एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही आरपीएफ सब इंस्पेक्टर आरके मिंज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें : रांची जिले में RTE के तहत निःशुल्क नामांकन हेतु ऑनलाइन लॉटरी संपन्न, 117 स्कूलों के 1158 सीटों में 641 बच्चों का चयन

फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ। ट्रेन की टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला का शव पुल के समीप फंस गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृत महिला पिछले एक दिन से अर्द्धविक्षिप्त हालत में आसपास घूमती नजर आ रही थी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर