न्यूज डेस्क: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के अजनाली गांव में महज 10 दिन के नवजात का 7 लाख रुपये में सौदा किया गया. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में आशा कार्यकर्ता समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार एक गिरोह बच्चो चोरी कर उसे लाखों में बेच देते है.
Highlights:
लाखों में बेचते थे नवजात बच्चे
मामले के संबंध में एसपी पवनजीत चौधरी ने बताया कि, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ऐसा गिरोह सक्रिय है जो बच्चों को चुराता है या आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बहला-फुसलाकर उनके नवजात बच्चों को कम कीमत में खरीद कर उन्हें ऊंचे दामों में बेच देता है.
जानकारी के अनुसार, इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने दाना मंडी रोड इलाके में छापेमारी की और 1 नवजात बच्चे के साथ 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया. इन महिलाओं की पहचान खमानों कलां निवासी कुलदीप कौर, नट्ट गांव निवासी हरमीत कौर और खन्ना के राहों निवासी मोनिका के रूप में हुई है.
इसे भी पढ़े: बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद महिला कैदी से यौन शोषण की पुष्टि, झालसा की जांच टीम के सामने पीड़िता का बयान!
जांच के बाद अन्य 3 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस जांच के आधार पर मामले में इस गिरोह से जुड़े 3 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 2 महिलाएं समेत 1 पुरुष शामिल हैं. इनकी पहचान मनप्रीत कौर और उसके पति दलजीत सिंह के रुप में हुई हैं, वहीं इस गिरोह में एक आशा वर्कर जसवीर कौर है जो इसमें अपनी अहम भूमिका निभा रही थी.
वह गिरोह को गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बारे में जानकारी देती थी और नवजात बच्चों की सौदेबाजी में मदद करती थी. इन सभी प्रक्रिया के बाद वे लोग इन बच्चों को उन लोगों के पास लेकर जाते थे, जिनके पास अपना कोई बच्चा नहीं था.
पूरे गिरोह की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार, यह सारा काम गैर-कानूनी तरीके से किया जाता था और इसमें यह भी आसंका जताई जा रही है कि बच्चों का शोषण भी किया जाता था. पुलिस ने मौके से बरामद किए 10 दिन के नवजात बच्चे को सुरक्षित उसकी मां को सौंप दिया है. फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
एसपी पवनजीत चौधरी ने कहा कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है ताकि पूरे गिरोह का पता चल सकें. एसपी ने कहा सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी आरोपी को नहीं बख्शा जाएगा.


