Thursday, May 28, 2026

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद महिला कैदी से यौन शोषण की पुष्टि, झालसा की जांच टीम के सामने पीड़िता का बयान!

रांची : बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी मामले में बंद महिला कैदी संग यौन शोषण होने के भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी के दावों और सीएम को लिखे पत्र के मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है कि मामले में झालसा के निर्देश पर गठित जांच टीम के सामने पीड़िता ने स्वीकार किया है कि उसके साथ यौन उत्पीड़न की घटना हुई है। सोमवार को जेल पहुंची जांच टीम ने पीड़िता से मुलाकात कर पूछताछ की थी, इस दौरान ही पीड़िता ने यह खुलासा किया।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में मई के अंत तक मौसम का कहर जारी, आंधी-बारिश और वज्रपात की संभावना

बताया जा रहा है कि भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी के दावों व जेल सुप्रीटेंडेंट पर लगे आरोपों के बाद मचे हड़कंप के बीच महिला कैदी की आननफानन में स्वास्थ्य जांच 17 मई को कराई गई थी, जिसके उसके प्रेगनेंसी टेस्ट निगेटिव आए थे हालांकि मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार मामले का खुलासा करते भाजपा नेता का दावा था कि पूर्व में जेल में ही हुए किट टेस्ट में महिला कैदी के प्रेगनेंसी टेस्ट पॉजिटिव आए थे।

इधर मामले का खुलासा होने के बाद इसकी गंभीरता को देखते हुए झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस एसएन प्रसाद ने सोमवार को जांच टीम का गठन कर मामले की जांच का निर्देश दिया था। मामले में झालसा सचिव कुमारी रंजना ने तत्काल रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय जांच टीम का गठन करते हुए मामले की जांच के लिए होटवार जेल पहुंची.

इधर डालसा सचिव का कहना है कि पीड़िता महिला कैदी को निःशुल्क कानूनी सहायता औप न्याय दिलाने के लिए पैनल अधिवक्ता के माध्यम से निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करा दी गई है. इसके साथ ही जांच टीम ने जेल प्रशासन को सख्त लहजे में निर्देश दिया है कि, पीड़ित महिला की सुरक्षा और स्वास्थ्य का समुचित ध्यान रखा जाए.उसे जेल के भीतर हर आवश्यक सुरक्षा और सुविधाएं प्रदान की जाएं ताकि उस पर किसी भी प्रकार का मानसिक या शारीरिक दबाव न बनाया जा सके.

जेल अधीक्षक पर गंभीर आरोप

जेल में जांच टीम ने पीड़िता महिला कैदी से बंद कमरे में गहन पूछताछ की. पूछताछ के दौरान पीड़िता ने अपने बयान में अपने साथ यौन उत्पीड़न होने का खुलासा किया. महिला कैदी ने दावा किया कि जेल के अंदर उसका यौन शोषण किया गया. सूत्रों के मुताबिक, जांच टीम ने पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर यौन शोषण की इस घटना को प्रारंभिक जांच में सही पाया है.

बाबूलाल मरांडी ने उठाया था मुद्दा

बता दें कि झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने पिछले दिनों प्रमुखता से इस मुद्दे को उठाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक पत्र लिखा था और मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की थी। मरांडी ने अपने पत्र में बेहद संगीन आरोप लगाते हुए कहा था कि जेल अधीक्षक द्वारा महिला कैदी का यौन शोषण किया गया था, जिससे वह गर्भवती हो गई. इस मामले की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन और जेल आईजी के स्तर से इस पूरे मामले को दबाने और सबूतों को मिटाने की पुरजोर कोशिश की गई है.

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर