Friday, June 5, 2026

लातेहार में एक अनियंत्रित ऑटो हाइवा से टकराई, हादसे में 11 लोग घायल; 4 गंभीर 

न्यूज डेस्क: लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के बसिया ब्रिज के पास सोमवार को एक हाइवा और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई. जिससे ऑटो में सवार 11 लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को घटना की जानकारी दी. जिनमें से 4 लोगों की स्थिति अत्यंत नाजुक है. जिन्हें बालूमाथ में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है.

दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त

जानकारी के अनुसार, सोमवार को दोपहर के समय महिलाएं और लड़किया बालूमाथ से ऑटो पर सवार होकर मुरपा की ओर जा रही थी. इसी दौरान अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर हाइवा से टकराई और पलट गई. इस घटना में ऑटो में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बचाव कार्य किया. इस संबंध में थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास ने कहा कि दुर्घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है.

इसे भी पढ़े: IPL 2026 में प्लेऑफ की जंग तेज, चेपॉक में आज दिख सकते हैं ‘थाला’ धोनी

4 लोगों की हालत गंभीर 

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित कुमार के निर्देश पर पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल बालूमाथ अस्पताल पहुंचाया. यहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अलीशा टोप्पो ने सभी 7-8 घायलों का इलाज बालूमाथ में ही किया.

वहीं इनमें 4 लोगों की स्थिति अत्यंत नाजुक बताते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. गंभीर रुप से घायल लोगों में मुस्तरी खातून, रेखा देवी, किरण देवी और मधु देवी शामिल है.

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर