Wednesday, July 22, 2026

खूंटी के तोरपा में पुल निर्माण स्थल पर अपराधियों का हमला, फायरिंग कर फैलाई दहशत

खूंटी : तोरपा थाना क्षेत्र के सुंदारी पाकर टोली से गुडगुडचुंवा तक बन रहे पुल निर्माण स्थल पर रविवार को बाइक सवार अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया। अपराधियों ने मजदूरों के साथ मारपीट की, मोबाइल लूट लिए और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। हालांकि मजदूरों की एकजुटता के कारण बदमाश अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर में दो बसों में लगी भीषण आग, ओलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत संकोसाई एक नंबर रोड की घटना

मिली जानकारी के अनुसार अपाचे बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवक निर्माण स्थल पर पहुंचे। वहां पहुंचते ही उन्होंने मजदूरों के साथ मारपीट शुरू कर दी और करीब एक दर्जन मजदूरों के मोबाइल छीन लिए। ठेकेदार के मुताबिक अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से चार राउंड फायरिंग भी की।

अचानक हुई घटना से निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और मजदूरों में भय का माहौल बन गया। इधर मजदूरों के विरोध और एकजुटता को देखते हुए अपराधी अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर