Friday, October 30, 2026

जमशेदपुर में दो बसों में लगी भीषण आग, ओलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत संकोसाई एक नंबर रोड की घटना

जमशेदपुर : शहर के ओलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत संकोसाई एक नंबर रोड में सोमवार अहले सुबह अचानक दो खड़ी बसों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों बसें धू-धू कर जलने लगीं। घटना से इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

इसे भी पढ़ें : सासाराम में फास्ट पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी में लगी आग, लगातार दूसरे दिन ट्रेन के कोच में आग लगने की घटना

स्थानीय लोगों के अनुसार शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि एक बस में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने आग पकड़ ली, जिसके बाद आग तेजी से पास में खड़ी दूसरी बस तक फैल गई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर