Wednesday, July 22, 2026

IPL 2026 : वर्तमान चैंपियन RCB प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम, पंजाब की लगातार छठी हार

खेल डेस्क : आईपीएल 2026 के 61वें मैच में रविवार को गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वलीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है. आरसीबी की यह 13 मैचों में 9वीं जीत रही वहीं पंजाब को लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा है. पहले सात मुकाबलों में छह मैच जीतने वाली और पिछले सीजन में उपविजेता रही पंजाब का प्लेऑफ में पहुंचना काफी मुश्किल हो गया है. आरसीबी के 13 मैच में 18 अंक हो गए हैं और टीम टॉप पर बरकरार है. वहीं पंजाब की टीम 13 मैच में 13 अंक के साथ चौथे स्थान पर है.

इसे भी पढ़ें : रामगढ़ के दामोदर नदी में नहाने गए 3 बच्चे डूबे, 2 बच्चों का शव बरामद 1 बचा

आरसीबी की जीत में अहम रोल

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 222 रन बनाए थे. जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 199 रन ही बना सकी. पंजाब की हार से प्लेऑफ की रेस काफी दिलचस्प हो गई है. पंजाब की हार से चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स को बंफर फायदा हुआ है. इस मैच की बात करें तो आरसीबी की जीत में विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर और भुवनेश्वर कुमार का अहम रोल रहा.

223 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत एक बार फिर अच्छी नहीं रही. प्रियांश आर्य बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने आउट किया. फिर उनके साथ प्रभसिमरन सिंह पांच गेंद में दो रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें भी भुवनेश्वर कुमार ने पवेलियन भेजा. इसके तुरंत बाद कप्तान श्रेयस अय्यर तीन गेंद में एक रन बनाकर चलते बने. उन्हें रसिख डार सलाम ने आउट किया.

19 रनों पर तीन विकेट गिरे तो अब मिडिल ऑर्डर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी. कूपर कोनोली ने 22 गेंद में 37 और सूर्यांश शेडगे ने 22 गेंद में 35 रनों की पारी खेली. वहीं मार्कस स्टोइनिस ने 25 गेंद में 37 रन बनाए, लेकिन जरूरी रन रेट के हिसाब से कोई भी नहीं खेल सका. पंजाब ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए, जो हार का सबसे बड़ा कारण बना.

पंजाब किंग्स के लिए शशांक सिंह ने 27 गेंद में 56 रनों की पारी खेली. उनके बल्ले से 4 चौके और 4 छक्के निकले, लेकिन वह सिर्फ हार के अंतर को ही कम कर सके. अजमतुल्लाह उमरजई 10 गेंद में 14 रनों पर नाबाद लौटे. लास्ट के ओवरों में पंजाब तेजी से रन नहीं बना सकी.

आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 2 और रसिख डार सलाम ने तीन विकेट चटकाए. इससे पहले रॉयल बेंगलुरु की टीम ने वेंकटेश अय्यर (नाबाद 73 रन, 40 गेंद, आठ चौके, चार छक्के) और विराट कोहली (58 रन, 37 गेंद, चार चौके, तीन छक्के) की दमदार पारियों की बदलौत चार विकेट पर 222 रन बनाए थे.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर