Thursday, October 29, 2026

रामगढ़ के दामोदर नदी में नहाने गए 3 बच्चे डूबे, 2 बच्चों का शव बरामद 1 बचा

न्यूज डेस्क: रामगढ़ के इलाके और कुजू में रविवार को दामोदर नदी में नहाने के दौरान 3 बच्चे डूब गए. घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में गांव वाले नदी के किनारे जमा हो गए, उन्होंने तुरंत पुलिस और प्रशासन को घटना की जानकारी दी. स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से करीब 3 घंटे तक खोजबीन की गई, जिसके बाद 15 वर्षीय वैभव कुमार और 14 वर्षीय प्रिंस कुमार का शव बरामद कर लिया गया. वहीं आयुष कुमार तिवारी को सुरक्षित बचा लिया गया.

दोनों लापता बच्चों का शव बरामद

जानकारी के अनुसार, बिजुलिया और किसान नगर के 3 स्कूली बच्चे अपने घरवालों को बिना बताए दामोदर नदी में नहाने के लिए गढ़बांध नदी में चले गए थे. इसी दौरान नहाते समय तीनों बच्चे नदी के तेज बहाव और गहरे पानी में बह कर डूब गए. वहीं मौके पर मौजूद मजदूरों और स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत नदी में कूदकर 1 बच्चे को बचा लिया, जबकि 2 अन्य बहाव में लापता हो गए. काफी देर कर खोजबीन के बाद लापता बच्चों का शव बरामद कर लिया गया है.

इसे भी पढ़े: गुमला के कुरूमगढ़ में तेंदुएं ने कई पालतु पशुओं को बनाया शिकार, गांव में डर का महौल

अंचलाधिकारी ने कहा

घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ अंचलाधिकारी रमेश कुमार, मांडू अंचलाधिकारी तृप्ति विजया कुजूर और कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव और राहत अभियान शुरू किया. वहीं घटना की जानकारी पर गढ़बांध के पास सैकड़ों लोग जमा हो गए. तीनों बच्चों के कपड़े और जूते नदी किनारे पड़े थे. वहीं बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए.

रामगढ़ सदर अंचलाधिकारी रमेश कुमार ने कहा कि 3 बच्चे नदी में डूब गए थे. उनमें से 1 बच्चे को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बचा लिया, जबकि दो बच्चों की मौत हो गई. कई घंटों की मेहनत के बाद बच्चों का शव बरामद किया गया. पतरातू इलाके से गोताखोरों की एक टीम बुलाई गई है. इसके अलावा, दामोदर नदी का जलस्तर और बहाव कम करने और खोजबीन में आसानी के लिए पतरातू डैम से छोड़े जा रहे पानी को रोकने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 

इस घटना के बाद बच्चों के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. प्रिंस कुमार के दादा ने कहा कि वह सुबह अपने दोस्तों के साथ घर से बिना किसी को बताए निकल गया था. कुछ देर बाद गांव वालों ने उन्हें हादसे की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार के लोग बदहवाश हालत में नदी किनारे पहुंचे.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर