Sunday, November 1, 2026

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में तीन आरोपियों को मिली जमानत

रांची: झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को शनिवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। रांची सिविल कोर्ट के अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की अदालत ने तीनों आरोपियों की जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें बेल दे दी। कोर्ट से जिन आरोपियों को जमानत मिली है, उनमें उत्तम कुमार, लफ़ाज खान और रमीज अंसारी शामिल हैं। तीनों को परीक्षा में पेपर लीक की साजिश रचने के आरोप में पहले गिरफ्तार किया गया था।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

यह भी पढ़ें: सपा नेता आजम खान को हुई 2 साल की जेल, जिलाधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी का है मामला

मामले की जांच जारी

इस पूरे मामले को लेकर तमाड़ थाना में कांड संख्या 21/2026 के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोप लगाया था कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही पेपर लीक करने की तैयारी की जा रही थी, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस और जांच एजेंसियां अभी भी इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं। अधिकारियों का कहना है कि पेपर लीक नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। वहीं अदालत से जमानत मिलने के बाद भी आरोपियों पर चल रही कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर