Wednesday, July 22, 2026

देवघर में आभूषण विक्रेता को जान से मारने की धमकी, दुकान से लाखों के सामान की चोरी

न्यूज डेस्क: देवघर में मोहनपुर थाना इलाके के घोरमाड़ा के पास सोमवार देर रात एक ज्वेलरी दुकान में अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की और दुकानदार को जान से मारने की धमकी भी दी. जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. अपराधी दुकान से लाखों की सामान लेकर उठ गए. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.

लाखों का सामान ले उठे चोर

जानकारी के अनुसार, ज्वेलरी की दुकान में रात के लगभग 8.30 बजे 4 अज्ञात लोग बाइक पर सवार होकर दुकान पहुंचे. उन्होंने दुकानदार पर बंदूक की नोक से लाखों का सोना, ढाई किलो चांदी और करीब 20 हजार रुपए नगद लूट लिए. वहीं आसपास के लोग तबतक कुछ समझ पाते अपराधी मौके से फरार हो गए. वहीं अपराधियों ने जाते-जाते दुकानदार को धमकी दी कि अगर किसी ने भी उनकी पहचान बताने की कोशिश की तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा.

इसे भी पढ़े: असम में हिमंता बिस्वा सरमा ने 4 मंत्रियों संग दूसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी रहे मौजूद

पुलिस को मिले अहम सुराग

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी. पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही हैं. साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है. मोहनपुर थाना प्रभारी सालो हेंब्रम ने कहा कि 4 की संख्या में अपराधी दुकान पर पहुंचे और लाखों की समान लुट गए.

वहीं दुकान पर सीसीटीवी कैमरा नहीं था जिस कारण से अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई, लेकिन पुलिस सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस जांच के दौरान कई अहम सुराग मिले हैं. जिसे लेकर पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही इस लूट कांड का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर