Friday, July 24, 2026

तीरंदाजी विश्व कप 2026 शंघाई में झारखंड की बेटियों ने मचाया धमाल, चीन को हरा जीता स्वर्ण

न्यूज डेस्क: भारत की महिला रिकर्व टीम ने आर्चरी वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने मेजबान चीन को रोमांचक शूट-ऑफ में हराकर खिताब जीता। भारतीय टीम में दीपिका कुमारी, अंकिता भक्त और कुमकुम मोहोड़ शामिल थीं।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

शूट-ऑफ में भारत ने 28-26 से दर्ज की जीत

फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। चार सेटों के बाद दोनों टीमें 4-4 की बराबरी पर थीं, जिसके बाद विजेता का फैसला शूट-ऑफ से हुआ। शूट-ऑफ में भारतीय टीम ने 28-26 से जीत दर्ज की।

अंकिता भकत ने शूट-ऑफ की शुरुआत 9 अंक के साथ की, जबकि कुमकुम मोहोड़ ने शानदार 10 अंक हासिल किए। इसके बाद जीत के लिए भारत को 8 अंक की जरूरत थी। चार बार की ओलंपियन दीपिका कुमारी ने दबाव के बीच 9 अंक हासिल कर भारत को यादगार जीत दिला दी।

दक्षिण कोरिया को हराकर फाइनल में पहुंचा था भारत

भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल में भी शानदार प्रदर्शन किया था। भारत ने 10 बार की ओलंपिक चैंपियन और टॉप सीड दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। इस जीत को भारतीय आर्चरी के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। यह दीपिका कुमारी का 39वां आर्चरी वर्ल्ड कप मेडल है। वहीं अंकिता भकत का यह आठवां वर्ल्ड कप मेडल रहा। कुमकुम मोहोड़ ने अपने करियर का पहला वर्ल्ड कप मेडल जीतकर खास उपलब्धि हासिल की है।

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक, सीएम सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

भारत ने दो मेडल के साथ खत्म किया शंघाई चरण

शंघाई में आयोजित आर्चरी वर्ल्ड कप 2026 के इस चरण में भारत ने कुल दो मेडल जीते। महिला रिकर्व टीम के गोल्ड मेडल के अलावा साहिल जाधव ने पुरुष व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। भारत के प्रदर्शन को लेकर खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर