Sunday, November 1, 2026

झारखंड उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी, बिहार से दबोचा गया आरोपी

रांची: झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले में रांची पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। मामले की जांच कर रही विशेष टीम ने बिहार के सहरसा जिले में छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमृत राज उर्फ बुलबुल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अमृत मूल रूप से बिहार के सहरसा का रहने वाला है और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) कार्यालय में क्लर्क के पद पर कार्यरत था। रांची पुलिस के मुताबिक, पहले पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान अमृत राज का नाम सामने आया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। विशेष टीम लगातार उसके ठिकानों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अमृत अपने घर सहरसा आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने वहां छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

कब और कैसे हुआ था खुलासा

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को रांची लाया गया, जहां पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब जल्द ही उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी, ताकि पेपर लीक नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके। रांची के हेडक्वार्टर डीएसपी-1 अमर पांडेय ने बताया कि पेपर लीक मामले में अमृत की भूमिका सामने आने के बाद उसकी गिरफ्तारी की गई है। गौरतलब है कि 11 अप्रैल को रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र स्थित रडगांव के एक अर्धनिर्मित नर्सिंग कॉलेज में पुलिस ने छापेमारी की थी। इस कार्रवाई में पुलिस ने सॉल्वर गैंग के सदस्यों समेत 159 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला था कि अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र के उत्तर रटवाए जा रहे थे। आरोपियों ने दावा किया था कि 12 अप्रैल को होने वाली परीक्षा में वही सवाल पूछे जाएंगे।

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर गवर्नर ने रखी शर्त, TVK को बहुमत के लिए 118 विधायक चाहिए

अभ्यर्थियों से लिए गए थे लाखों रुपए

पुलिस जांच में यह भी सामने आया था कि इस पूरे खेल के बदले अभ्यर्थियों से तीन-तीन लाख रुपये तक वसूले गए थे। मामले के खुलासे के बाद से पुलिस लगातार इस नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अमृत राज से पूछताछ में पेपर लीक गिरोह से जुड़े कई और अहम खुलासे हो सकते हैं। जांच एजेंसियां अब इस मामले के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हैं।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर