न्यूज डेस्क: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा को बड़ी जीत मिली है. जीत के बाद भाजपा मुख्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जबरदस्त स्वागत किया गया. पीएम मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने मुख्यालय पहुंचे थे. इसी दौरान उन्होंने कहा कि आपने कमाल कर दिया, कमल खिला दिया और नया इतिहास रच दिया. आज का दिन ऐतिहासिक है, अभूतपूर्व है, जब वर्षों की साधना सिद्धि में बदल जाती है तो चेहरे में जो खुशी होती है, उसे आज देशभर के सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं के चेहरे पर देख रहा हूं.
Highlights:
गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक, कमल ही कमल खिला
इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि जब पिछले साल नवंबर में बिहार चुनाव के नतीजे आए थे, तब मैंने कहा था कि गंगा जी बिहार से आगे बढ़ते हुए गंगा सागर तक जाती है और आज बंगाल की जीत के साथ गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक, कमल ही कमल खिला हुआ है. उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और अब पश्चिम बंगाल, आज मां गंगा के इर्द गिर्द बसे इन राज्यों में भाजपा की जीत एनडीए सरकार है.
इसे भी पढ़े: मुख्यमंत्री योगी ने अपने आवास में बच्चों और अभिभावकों से की मुलाकात, बोले हर-हाल में भेजे स्कूल
भारत के लोकतंत्र और संविधान की जीत
इसके आगे पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत का लोकतंत्र सिर्फ नहीं जीता, बल्कि संविधान भी जीत हुई है. हमारी संवैधानिक संस्थाएं जीती है. लोकतांत्रिक प्रक्रियाएं जीती है. बंगाल में 93 फीसदी मतदान होना अपने आप में ही ऐतिहासिक रहा है. असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में भी मतदान के नई और ऐतिहासिक रिकॉर्ड बने है. इसमें महिलाओं की काफी भागीदारी रही है. यह भारतीय लोकतंत्र की सबसे उजली तस्वीर बन रही है. मैं आज चुनाव आयोग, सभी कर्मचारियों, मतदान से जुड़े कर्मियों और सुरक्षाबलों का अभिनंदन करता हूं.
पश्चिम बंगाल में डॉ मुखर्जी ने बड़ी लड़ाई लड़ी थी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा डॉ मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल को भारत का हिस्सा बनाए रखने के लिए एक बड़ी लड़ाई लड़ी थी. उन्होंने जिस सशक्त और समृद्ध बंगाल का सपना देखा था वो कई दशकों से पूरा होने का इंतजार कर रहा था. आज 4 मई 2026 को बंगाल की जनता ने हम भाजपा कार्यकर्ता को वो अवसर प्रदान किया है. आग बंगाल के भाग्य में एक नया अध्याय जुड़ चुका है. आज से बंगाल भयमुक्त और विकास के भरोसे से युक्त हुआ है.


