Sunday, September 20, 2026

रांची: कमल भूषण हत्याकांड के सरकारी गवाह पर तानी पिस्टल, पिस्का मोड़ में गौ तस्करी के संदेह में लोगों ने फूंका पिकअप वैन

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के अतिव्यस्तम कांटाटोली चौक पर रविवार सुबह बदमाशों ने चर्चित कमल भूषण हत्याकांड के सरकारी गवाह पर हमला करने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि बाइक पर आए तीन युवकों ने सरकारी गवाह पर पिस्टल तानी, हालांकि फॉयर नहीं हो पाने के कारण बदमाश अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए. इसके बाद बेखौफ बदमाश नामकुम के रास्ते मौके से भाग निकले। पुलिस अब पूरे मामले की छानबीन कर रही है और सीसीटीवी के जरिए बदमाशों का सुराग पाने की कोशिशों में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें : शीर्ष माओवादी असीम मंडल के बाद अब दस्ते के दो अन्य इनामी माओवादियों पर बंगाल पुलिस का शिकंजा, हुए गिरफ़्तार

इधर रांची के पिस्का मोड़ में रविवार तड़के गौ तस्करी के संदेह में लोगों ने एक पिकअप वैन में आग लगा दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने फिलहाल इस मामले में संदेह के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लिया है. वहीं आग की सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और वैन में लगी आग पर काबू पाया. घटना सुबह करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है.

मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों ने वैन को रोककर उसमें ले जाए जा रहे पशुओं को कथित तस्करी से जोड़ते हुए विरोध किया. इसी दौरान स्थानीय लोगों और कथित तौर पर पशु तस्करी में शामिल लोगों के बीच विवाद और झड़प की स्थिति बन गई. इस दौरान जब दुर्घटनाग्रस्त वैन में लदे पशुओं को बाहर निकाला गया. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने पिकअप वैन में आग लगा दी. घटना की सूचना मिलते ही सुखदेव नगर थाना और पंडरा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.

पुलिस ने मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. फरार बताए जा रहे दोनों वाहनों की तलाश के साथ-साथ वाहन में पशुओं को ले जाने, विवाद और आगजनी की परिस्थितियों की भी पड़ताल की जा रही है. घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर