रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने वाले आईपीएल मैच को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू होते ही फैंस टूट पड़े। टिकट बिक्री शुरू होते ही 2500 रुपये की सबसे सस्ती टिकट कुछ ही मिनटों में पूरी तरह बिक गई। इससे साफ है कि मैच को लेकर लोगों में काफी उत्साह है और स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12वीं के टॉपर्स के लिए खास व्यवस्था की गई है। इन छात्रों को मैच देखने के लिए मुफ्त प्रवेश दिया जाएगा, जिससे उन्हें प्रोत्साहित किया जा सके।
Highlights:
Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-
पहली बार लागू होगा QR और M-टिकट सिस्टम
10 मई के मुकाबले के अलावा 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाला मैच अगले दिन से शुरू होगा। स्टेडियम में एंट्री को आसान बनाने के लिए इस बार पहली बार एम-टिकट और QR कोड आधारित एंट्री सिस्टम लागू किया गया है। इससे दर्शकों को लाइन में लगने और टिकट चेकिंग में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। हालांकि स्टेडियम के अंदर मिलने वाली खाने-पीने की सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अभी तक पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे दर्शकों में थोड़ी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में NDA की जीत पर जलेबी नहीं झालमुरी ही चलेगी: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी
पुलिस ने जारी किया अलर्ट
पुलिस प्रशासन ने दर्शकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अधिकारियों ने कहा है कि टिकट बुकिंग के दौरान सोशल मीडिया या किसी भी अनधिकृत प्लेटफॉर्म से मिलने वाले फर्जी लिंक से बचें, ताकि किसी प्रकार की ठगी से बचा जा सके। मैच को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की जा रही है। पुलिस और प्रशासन की ओर से स्टेडियम के आसपास विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।


