Thursday, October 29, 2026

पश्चिम बंगाल में NDA की जीत पर जलेबी नहीं झालमुरी ही चलेगी: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

पटना: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के शुरुआती रुझानों में एनडीए को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। जैसे-जैसे रुझान सामने आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक माहौल गर्म होता जा रहा है। समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर खूब चर्चा हो रही है। इस बार जीत के जश्न का तरीका कुछ अलग देखने को मिल रहा है। आमतौर पर मिठाई के रूप में जलेबी बांटने की परंपरा रहती है, लेकिन इस बार बंगाल की प्रसिद्ध झालमुरी के साथ जश्न मनाया जा रहा है। समर्थक इसे खास अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

जीतन राम मांझी का तंज भरा पोस्ट

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी इस जश्न में हिस्सा लेते हुए सोशल मीडिया पर झालमुरी खाते हुए अपनी तस्वीर साझा की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि पश्चिम बंगाल की जीत पर जलेबी नहीं, झालमुरी ही चलेगी। आज झालमुरी का दिन है, जमकर खा रहा हूं। किसी को इसका झाल (तीखापन) लगे तो बुरा मत मानिएगा। अपने पोस्ट में जीतन राम मांझी ने इस बढ़त का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि यह उनके नेतृत्व और रणनीति का परिणाम है। बंगाल चुनाव के इन रुझानों के बाद झालमुरी जश्न सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। समर्थक इस अनोखे अंदाज में अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं और इसे लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। हालांकि अभी यह सिर्फ शुरुआती रुझान हैं और अंतिम नतीजे आना बाकी हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि ये रुझान नतीजों में कितना बदलते हैं और आखिरकार पश्चिम बंगाल में किसकी सरकार बनती है।

यह भी पढ़ें: सीएम सम्राट चौधरी ने दिया 15 दिनों का समय, लालू परिवार को राबड़ी आवास खाली करने का अल्टीमेटम

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर