Wednesday, July 22, 2026

दिल्ली के चावड़ी बाजार में इमारत में लगी आग, फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची

नई दिल्ली : रविवार देर रात चावड़ी बाजार इलाके में एक इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग चौथी मंजिल पर बने टिन शेड में लगी, जो तेजी से फैलते हुए नीचे की मंजिलों तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। एहतियात के तौर पर तीन एम्बुलेंस भी मौके पर तैनात की गई हैं।

इसे भी पढ़ें : बीजेपी में शामिल राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा, अब तक दर्ज ‘एफ़आईआर’ की नहीं मिली जानकारी

इस बीच स्थानीय लोगों की मदद से तीसरी और चौथी मंजिल से 8 से 10 लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि, शुरुआती जानकारी के मुताबिक कुछ और लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। दमकल कर्मी लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं, जबकि पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर