आईसीसी वीमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का एलान, पांचवीं बार भारतीय टीम की कप्तानी करेंगी हरमनप्रीत कौर

नई दिल्ली : आईसीसी वीमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट टीम का एलान किया है. आईसीसी के मुताबिक़, कप्तान हरमनप्रीत कौर इस टूर्नामेंट में पांचवीं बार भारतीय टीम की कप्तानी करेंगी. भारतीय महिला टीम अब तक एक भी बार टी-20 वर्ल्ड कप का ख़िताब अपने नाम नहीं कर पाई है. हालांकि, पिछले साल टीम ने पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जीता था.

इसे भी पढ़ें : वोटिंग में हुई गड़बड़ियों के चलते प बंगाल के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में पूरी वोटिंग रद्द, 21 मई को सभी बूथों पर फिर होगी वोटिंग

इंग्लैंड एंड वेल्स की मेजबानी में 12 जून 2026 से शुरू होने वाले आईसीसी वीमेंस टी 20 विश्‍व कप 2026 के लिए टीम की उप कप्तानी का दायित्व स्‍मृति मंधाना को दी गई है। भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को करेगी। बर्मिंघम में भारत का सामना पाकिस्‍तान महिला टीम से होगा। इस विश्व कप में 12 टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। इन टीमों को 6-6 के 2 ग्रुप में बांटा गया है। भारत और पाकिस्‍तान के अलावा ग्रुप ए में साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नीदलैंड और ऑस्ट्रेलिया टीम है। सभी टीमों के बीच कुल 33 मैच होंगे। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को खेला जाएगा।

भारतीय टीम:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), शेफ़ाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेनुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव.

एयर नाउ स्पेशल

झारखंड में आंगनबाड़ी : डिजिटल जाल में खोता पोषण,...

रांची : झारखंड में कई आंगनवाड़ी सेविकाएं हर दिन इस डर में जी रही हैं कि अगर डिजिटल लक्ष्य पूरे नहीं हुए तो उनकी नौकरी...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर