खूंटी में 48 घंटे में हुआ युवकी की हत्या मामले का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

खुूटी: झारखंड के खूंटी जिले के सायको थाना क्षेत्र में हुए चर्चित हत्याकांड का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। लापता युवक का शव नदी किनारे पत्थर की गुफा में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान सायको थाना क्षेत्र के बाड़ेडीह बलंगा गांव निवासी बुद्धदेव मुंडा उर्फ बुधु मुंडा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले दो दिनों से लापता था। 26 अप्रैल को उसका शव बलंगा नदी किनारे एक पत्थर की गुफा में छिपा हुआ मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

पुलिस ने बनाई विशेष टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए खूंटी पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर तेजी से कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों ने बताया कि गांव में आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण 24 अप्रैल की रात करीब 9 बजे बुद्धदेव मुंडा पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। आरोपियों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। हत्या के बाद आरोपी सबूत मिटाने की कोशिश में शव को नदी किनारे पत्थर की गुफा में ले जाकर छिपा दिए थे ताकि किसी को घटना की जानकारी न मिल सके।

यह भी पढ़ें: भारत तिब्बत संघ के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात, विभिन्न मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन

घटनास्थल से अहम सबूत बरामद

पुलिस ने घटनास्थल से खून लगे पत्थर और मिट्टी बरामद की है। जांच टीम का मानना है कि ये सबूत मामले की जांच में अहम भूमिका निभाएंगे। इस मामले में सायको थाना में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सायको थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और इस मामले में शामिल अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले से जुड़े बाकी लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाउ स्पेशल

सोमवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के आएंगे...

नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर