Sunday, September 20, 2026

झारखंड के 17 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, 5 मई तक मिलेगी गर्मी से राहत

रांची: झारखंड के कई हिस्सों में बारिश के बाद आमजन को गर्मी से राहत मिली है. वहीं रांची में बीते दिन गुरुवार को दोपहर लगभग 2 बजे मौसम में बदलाव देखने को मिला. तेज आंधी, बारिश और वज्रपात से तापमान में बड़ी गिरावट हुई है. आंधी 50 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही थी जिससे कई जनजीवन प्रभावित हुए. कई स्थानों में पेड़ उखड़कर गिर गए वहीं इस आंधी से हवाई सेवाएं काफी हद तक प्रभावित हुई.

17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी है. आशंका है कि राज्य में वज्रपात के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. वहीं अन्य जिलों में गर्जन-वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटे के हिसाब से हवा चलेगी. बीते दिन रांची के कई स्थानों में पेड़ गिरने से बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए. जिससे देर रात तक बड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही. वहीं ठनका गिरने से बरियातू स्थित टोली निवासी कन्हाई लाल के ऊपर मौत हो गई.

इसे भी पढ़े: “मरना तो जंगल में भी है और बाहर भी”, मठभेड़ में मारे जाने से दो दिन पहले ही अपने माता-पिता से नक्सली ने कहे थे ये शब्द

1-5 मई तक गर्मी से राहत

1 मई यानी आज से लेकर 5 मई तक राज्य में आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे. वहीं कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ गरज होगी. अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन इस बीच लोगों को बारिश और आंधी से खुद का बचाव करना होगा. मौसम विभाग ने आमजन से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि तेज आंधी और वज्रपात के समय किसी भी पेड़ के नीचे न रहे. बारिश से बचने के लिए किसी सुरक्षित स्थान पर जाए और खुद का बचाव करें.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर