Sunday, November 1, 2026

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, 10वीं में 77.15 % और 12वीं में 83.04 % हुए पास

रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम जारी कर दिए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई ने आधिकारिक रूप से रिजल्ट की घोषणा की। इसके साथ ही बोर्ड ने टॉपर्स के नामों का भी ऐलान किया। 10वीं में कुल 77.15 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं, जिसमें 81 फीसदी लड़कियां और 72 फीसदी लड़कों ने बाजी मारी है। 10वीं बोर्ड में इस बार तीन छात्रों ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। इनमें दो छात्राएं और एक छात्र शामिल हैं। तीनों ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

12वीं में 83.04 फीसदी छात्र हुए पास

12वीं बोर्ड परीक्षा में इस साल कुल 83.04 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। यहां भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। लड़कियों का पास प्रतिशत 86.4 फीसदी रहा, जबकि लड़कों का परिणाम 78.8 फीसदी दर्ज किया गया। बलौदाबाजार जिले के सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र जिज्ञासु वर्मा ने 12वीं परीक्षा में टॉप किया है। दूसरे स्थान पर बेमेतरा जिले के आत्मानंद स्कूल की छात्रा ओमनी वर्मा रहीं, जबकि तीसरे स्थान पर कृष महंत रहे।

यह भी पढ़ें: धनबाद पुलिस ने सैफी अब्बास उर्फ ‘मेजर’ को रिमांड पर लिया, वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान का है करीबी

लाखों छात्रों ने दी परीक्षा

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने इस साल 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित की थीं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च तक चली थीं। बोर्ड के अनुसार, इस साल 10वीं परीक्षा में करीब 3.21 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। वहीं 12वीं परीक्षा में लगभग 2.45 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। कई स्कूलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बधाई दी जा रही है। शिक्षकों ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत और अनुशासन का परिणाम बताया है।

परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा छात्र DigiLocker और उमंग ऐप के जरिए भी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर