Wednesday, August 5, 2026

मुजफ्फरपुर के EX- DAO के बेटे को लोगों ने पोल में बांधकर पीटा, बकरी चोरी का आरोप

मुजफ्फरपुर: जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के पुरानी मोताहारी रोड में एक युवक को पोल से बांधकर बेरहमी से उसकी पिटाई की गई. बुधवार को बकरी चोरी के आरोप में स्थानीय लोगो ने उसे पोल से बांधकर वहीं भीड़ लगा कर खड़े हो गए. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को भीड़ के बीच से निकालकर हिरासत में ले लिया. फिलहाल मामले को लेकर पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है. आरोपी युवक रिटायर बड़े अधिकारी का बेटा बताया गया.

पोल से बांधकर पिटाई 

मौके पर पहुंची पुलिस पर भीड़ ने आक्रोश दिखाया, क्योंकि उन्होंने आने में देर की थी. जिसके बाद पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास करने लगी. इसी दौरान पुलिस और आक्रोशित लोगों के बीच नोंकझोंक हो गई. आरोपी के पिता जिला कृषि पदाधिकारी से रिटायर है. वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि 2 दिन पहले भी इलाके में बकरी चोरी की घटना हुई थी.

घटना से पहले एक युवक बकरी चोरी कर भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन उसी दौरान लोगों ने उसे पकड़ लिया और गुस्से में उसे लोहे के पोल से बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी. कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

इसे भी पढ़े: पटना में घर में अकेली दिव्यांग महिला से दुष्कर्म होने की घटना, मामले में पुलिस जांच जारी

नशे का आदी था आरोपी

स्थानीय लोगों में बार-बार बकरी चोरी को लेकर काफी आक्रोश देखने को मिला. उन्होंने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया. फिलहाल उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है. आरोपी नशे का आदी था और वह स्मैक का सेवन करता था. मौके से फरार उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है. इसके साथ ही पुलिस मारपीट करने वाले लोगों की भी तलाश कर रही है. जांच के बाद आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर