Thursday, June 18, 2026

पटना में घर में अकेली दिव्यांग महिला से दुष्कर्म होने की घटना, मामले में पुलिस जांच जारी

पटना: राजधानी के दानापुर के नौबतपुर में 25 वर्षीय एक दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म. पीड़िता ने अपने परिजनों को रो-रोकर अपनी आपबीती सुनाई. घटना के समय पीड़िता के पति और सास रोज की तरह मजदूरी करने घर के बाहर गए थे. महिला घर पर अकेली थी और शारीरिक रुप से पूरी तरह असहाय थी.

असहाय का फायदा उठाया

जानकारी के अनुसार, घर पर कोई नहीं था और महिला असहाय थी इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी महिला के घर घुस गया और जबरन उसका रेप कर दिया. पीड़िता ने काफी विरोध किया लेकिन आरोपी ने उसकी एक बात न सुनी और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया. वहीं रात को पति और सास घर लौट, तभी पीड़िता ने रोते हुए उन्हें आपबीती सुनाई. जिसको सुनते ही उसके होश उड़ गए.

इसे भी पढ़े: तेलोडीह पंचायत को मिला स्वच्छता और स्वास्थ्य में पहला स्थान, गाण्डेय विधायक कल्पना सोरेन ने दी बधाई

आगे की कानूनी कार्रवाई जारी

मामले को लेकर पीड़ित के परिजनों ने नौबतपुर थाना ने लिखित आवेदन दर्ज कराया. जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया. थाना प्रभारी मंजीत ठाकुर ने कहा कि आवेदन प्राप्त होने के बाद पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है. मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर