Saturday, October 31, 2026

पीएम मोदी का दो दिवसीय सिक्किम दौरा आज से, राज्य स्थापना के स्वर्ण जयंती समारोह में होंगे शामिल

न्यूज डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर सिक्किम की राजधानी गंगटोक पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर पूरे राज्य में उत्साह का माहौल है। प्रधानमंत्री का आगमन दोपहर करीब 3 बजे लिबिंग स्थित भारतीय सेना के हेलिपैड पर होगा। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए राज्य की 21 जातीय समुदायों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है, जो पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक अंदाज में उनका स्वागत करेंगे।

राज्यत्व की 50वीं वर्षगांठ 

प्रधानमंत्री गंगटोक के पलजोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में सिक्किम राज्यत्व की 50वीं वर्षगांठ समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे लोगों को संबोधित भी करेंगे। इस कार्यक्रम को राज्य के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है। बड़ी संख्या में लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं।

प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान हेलिपैड से लोक भवन तक रोड शो भी आयोजित किया जाएगा। इस दौरान उनका काफिला गंगटोक के प्रसिद्ध एमजी मार्ग से होकर गुजरेगा। एमजी मार्ग पर लोगों के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। सड़क किनारे सांस्कृतिक कार्यक्रमों और स्वागत मंचों की व्यवस्था की गई है। सुबह से ही राज्य के अलग-अलग जिलों से लोग राजधानी पहुंचने लगे हैं।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर गंगटोक में उत्सव जैसा माहौल देखा जा रहा है। शहर को सजाया गया है और जगह-जगह स्वागत बैनर लगाए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिक्किम राज्यत्व की स्वर्ण जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री का दौरा राज्य के लिए गर्व का विषय है।

प्रधानमंत्री का यह दौरा केवल सिक्किम तक सीमित नहीं माना जा रहा है, बल्कि इसे पूरे पूर्वोत्तर भारत के विकास और राष्ट्रीय एकता के नजरिए से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। केंद्र सरकार लगातार पूर्वोत्तर राज्यों में सड़क, रेल, डिजिटल कनेक्टिविटी और पर्यटन विकास पर जोर दे रही है। ऐसे में प्रधानमंत्री का यह दौरा क्षेत्र के विकास को नई गति देने वाला माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड जारी, 3 मई को होगी मेडिकल प्रवेश परीक्षा

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शहर के प्रमुख इलाकों में पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

सिक्किम के लोगों को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री के इस दौरे के दौरान राज्य के विकास, पर्यटन, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण ऐलान हो सकते हैं। राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे पूर्वोत्तर राज्यों को राष्ट्रीय विकास की मुख्यधारा में और मजबूती से जोड़ने का संदेश जाएगा।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर