Monday, April 27, 2026

NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड जारी, 3 मई को होगी मेडिकल प्रवेश परीक्षा

न्यूज डेस्क: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने इस मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। देशभर के लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे। NEET UG परीक्षा मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कोर्सों में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है।

3 मई को होगी परीक्षा

NTA के अनुसार NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा देशभर में एक ही शिफ्ट में होगी। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। छात्रों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।

जारी किए गए एडमिट कार्ड में छात्रों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश शामिल हैं। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। अगर किसी तरह की गलती मिलती है तो तुरंत NTA से संपर्क करें।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

यह भी पढ़ें: JET-2024 परीक्षा में रांची और बोकारो के दो केंद्रों में भारी अव्यवस्था, ओड़िया भाषा व शिक्षा विषय की परीक्षा रद्द

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं। होमपेज पर दिए गए NEET UG 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें। अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें। NTA ने साफ कहा है कि परीक्षा केंद्र पर बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ छात्रों को एक वैध पहचान पत्र भी साथ ले जाना होगा। पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या अन्य सरकारी पहचान पत्र का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाउ स्पेशल

एयर नाउ की खबर का असर, कार्यपालक अभियंता रघुनंदन...

रांची : पिछले दिनों लोहरदगा कोर्ट की ओर से धोखाधड़ी मामले में जेल की सजा होने के बाद और इस संबंध में एयर नाउ...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर