Saturday, April 25, 2026

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नादेंडला भास्कर राव का निधन

न्यूज डेस्क: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नादेंडला भास्कर राव का बुधवार सुबह 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़िय थे और हैदराबाद के कॉन्टिनेंटल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 23 जून 1935 को आंध्र प्रदेश के गुंटूर में जन्मे भास्कर राव ने उस्मानिया विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक वकील के रूप में की, जिसके बाद राजनीति में सक्रिय हो गए।

कांग्रेस से विधायक बने

भास्कर राव 1978 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर विजयवाड़ा पूर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। इसके बाद उन्होंने मर्री चेन्ना रेड्डी और टी अंजैया की सरकारों में मंत्री के रूप में काम किया और कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली। 1982 में उन्होंने एन. टी. रामा राव के साथ मिलकर तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 1983 के चुनाव में टीडीपी की जीत के बाद उन्हें राज्य का वित्त मंत्री बनाया गया। 1984 में नादेंडला भास्कर राव आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने, लेकिन उनका कार्यकाल केवल 31 दिनों का रहा। उन्होंने 16 अगस्त से 16 सितंबर 1984 तक मुख्यमंत्री पद संभाला। यह राज्य के सबसे छोटे कार्यकालों में से एक माना जाता है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

अगस्त संकट से जुड़े रहे

उनका नाम आंध्र प्रदेश की राजनीति के चर्चित अगस्त संकट से भी जुड़ा रहा। उस समय एनटी रामाराव इलाज के लिए अमेरिका गए हुए थे। इसी दौरान भास्कर राव ने कांग्रेस के समर्थन से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि एक महीने के भीतर उन्हें पद छोड़ना पड़ा। बाद में उन्होंने फिर से कांग्रेस पार्टी जॉइन की और 1998 में खम्मम से लोकसभा सांसद चुने गए। वर्ष 2019 में वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या, रेप के बाद गला घोंटने का आरोप

नेताओ ने जताया शोक

उनके बेटे नादेंडला मनोहर आंध्र प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हैं। भास्कर राव के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए जुबली हिल्स स्थित उनके आवास पर रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार शाम पुंजागुट्टा स्थित हिंदू श्मशान घाट में किया जाएगा। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने विधायक, मंत्री और सांसद के रूप में उनके लंबे राजनीतिक जीवन और जनसेवा को याद किया। पूर्व राज्यसभा सांसद वी. विजयसाई रेड्डी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना जताई। नादेंडला भास्कर राव का निधन आंध्र प्रदेश की राजनीति के एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत माना जा रहा है। उन्होंने कई दशकों तक राज्य और राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाउ स्पेशल

एयर नाउ की खबर का असर, कार्यपालक अभियंता रघुनंदन...

रांची : पिछले दिनों लोहरदगा कोर्ट की ओर से धोखाधड़ी मामले में जेल की सजा होने के बाद और इस संबंध में एयर नाउ...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर