Wednesday, July 29, 2026

ट्रंप के सीजफायर बढ़ाने के ऐलान के बाद ईरान ने होर्मुज में जहाज पर की अंधाधुंध फायरिंग

न्यूज डेस्क : ईरान के खिलाफ जारी युद्ध विराम को अनिश्चितकालीन समय तक बढ़ाने की अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की घोषणा के कुछ घंटे बाद ही ईरान ने बुधवार सुबह 7.55 बजे होर्मुज में एक जहाज पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। ब्रिटिश सेना के अनुसार, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने युद्धविराम घोषणा के कुछ ही घंटों बाद होर्मुज में एक जहाज पर गोलीबारी की।

इसे भी पढ़ें : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ सीज़फ़ायर आगे बढ़ाया, घोषणा में किया पाकिस्तान का ज़िक्र

IRGC ने कंटेनर जहाज पर किया हमला

ब्रिटिश सेना के यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) केंद्र के अनुसार, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कंटेनर जहाज पर हमला किया। इसके साथ ही गोलीबारी करने से पहले जहाज को कोई चेतावनी भी नहीं दी। हालांकि, इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। इधर ईरान की समाचार एजेंसी ने इस हमले को होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान के नियंत्रण को कानूनी रूप से लागू करने का कदम बताया है।

अमेरेिका ने किया था हमला

बता दें कि, पिछले सप्ताह अमेरिकी सेना ने गोलीबारी करके ईरान के एक कंटेनर जहाज को अपने कब्जे में ले लिया था। उसके बाद हिंद महासागर में ईरान के तेल व्यापार से जुड़े एक तेल टैंकर पर भी चढ़कर उसे रोक लिया था।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर