Friday, June 5, 2026

यूपी में 15 जिलों के डीएम समेत 40 IAS का तबादला, अरविंद मल्लप्पा बांगरी बने सीएम योगी के विशेष सचिव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने रविवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव करते हुए 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें 15 जिलों के डीएम भी बदले गये। इस संबंध में जारी अधिसूचना के अनुसार किंजल सिंह को परिवहन आयुक्त पद से हटाकर माध्यमिक शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। आशुतोष निरंजन अब नये परिवहन आयुक्त होंगे।

ऊर्जा विभाग में भी बदलाव

यूपी पावर कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार को पद से हटा दिया गया है। उन्हें फिलहाल नई जिम्मेदारी नहीं दी गई है और वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। बताया जा रहा है कि स्मार्ट मीटर विवाद के चलते उन पर सवाल उठ रहे थे। औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार से एमएसएमई और निर्यात प्रोत्साहन विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है। सरकार ने लंबे विचार-विमर्श के बाद यह तबादला सूची जारी की है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

15 जिलों के डीएम बदले गए

सरकार ने 15 जिलों के डीएम में बदलाव किया है। मनीष बंसल को सहारनपुर से आगरा का डीएम बनाया गया है। वहीं गौरांग राठी को उन्नाव से झांसी का डीएम बनाया गया है और कुमार हर्ष को सुल्तानपुर से बुलंदशहर भेजा गया है। कई जिलाधिकारियों को अन्य विभागों में नई जिम्मेदारी दी गई है। दुर्गाशक्ति नागपाल को पदोन्नति के बाद देवीपाटन मंडल का मंडलायुक्त बनाया गया है। अरविंद मल्लप्पा बांगरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष सचिव बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: झारखंड : JAP DIG ने सभी कमांडेंट को दिया निर्देश, 3 साल से जमे पुलिसकर्मियों को 48 घंटे में हटाएं

अन्य अहम तबादले

श्रुति को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का एमडी बनाया गया है। मृदुल चौधरी को पर्यटन विभाग में विशेष सचिव, रविंदर सिंह को ऊर्जा विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। वहीं हर्षिता माथुर को महिला एवं बाल विकास विभाग में निदेशक और अश्विनी कुमार पांडेय को अल्पसंख्यक विभाग में निदेशक बनाया गया है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर