Monday, April 20, 2026

कांग्रेस का इतिहास है कि वह अपनी ताकत का उपयोग महिला विरोध में करती है : आदित्य साहू

रांची : भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी ने आगामी 25 अप्रैल को राजधानी में भाजपा के बैनर तले बड़ा आक्रोश मार्च निकालने का निर्णय लिया है. आक्रोश मार्च मोरहाबादी मैदान से मेन रोड तक आयोजित होगा, जिसमें रांची महानगर, रांची पूर्वी, रांची पश्चिमी, रामगढ़, खूंटी और लोहरदगा जिले से हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल होंगी।

इसे भी पढ़ें : टेंडर घोटाला मामले में इंजीनियर अशोक गुप्ता ने किया PMLA कोर्ट में सरेंडर, शर्तों के साथ मिली जमानत

महिला शक्ति के साथ घोर अन्याय

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद आदित्य साहू ने कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन के दलों पर बड़ा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संसद में पेश महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस और इंडी गठबंधन के सांसदों ने देश की महिला शक्ति के साथ घोर अन्याय किया है। कांग्रेस पार्टी का इतिहास पुराना है। जब कभी अवसर आया है कांग्रेस पार्टी ने नारी शक्ति को कुचलने में ताकत लगाई है।

नारी सशक्तिकरण की योजनाओं का मजाक

उन्होंने कहा कि ये वही कांग्रेस है, जिसने शाहबानो को न्याय दिलाने में नहीं बल्कि वोट बैंक के खातिर उसे प्रताड़ित करने में सत्ता का दुरुपयोग किया था। सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बदलकर शाहबानो के विरोध में कानून बनाए थे। इतना ही नहीं तीन तलाक कानून का विरोध किया, राष्ट्रपति महोदया का विरोध किया। मोदी सरकार द्वारा लागू नारी सशक्तिकरण की योजनाओं का मजाक उड़ाया। यह जगजाहिर है कि कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार की महिलाओं के सिवा और किसी महिला को राजनीति में आगे बढ़ते नहीं देखना चाहती है।

देश भर में आक्रोश

आदित्य साहू ने कहा कि इसी मानसिकता के कारण संसद में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने महिला आरक्षण बिल का विरोध किया। इस महिला विरोधी चरित्र के कारण देश भर में कांग्रेस और इंडी गठबंधन के खिलाफ नारी शक्ति में आक्रोश व्याप्त है। बहनें सड़कों पर उतरकर कांग्रेस पार्टी का विरोध कर रही है। उन्होंने लोगों से 25 अप्रैल वाले आक्रोश मार्च में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान भी किया।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, गीता कोड़ा, भानु प्रताप शाही, मुनेश्वर साहू, मुख्य सचेतक नवीन जयसवाल, रांची विधायक सीपी सिंह, प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह, अमरदीप यादव, रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, सत्यनारायण सिंह, रमेश सिंह, सभी संबंधित छह जिले के अध्यक्ष सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

एयर नाउ स्पेशल

कोर्ट ने ठहराया दोषी, फिर भी कुर्सी बरकरार! रघुनंदन...

रांची: झारखंड में विकास की गाड़ी जिन कंधों पर टिकी है, उनमें से एक कंधा कानूनी रूप से 'दागी' निकल चुका है। दक्षिणी छोटानागपुर...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर