Sunday, November 1, 2026

बैरकपुर के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी बनाए गए बांग्लादेश में भारत के नए उच्चायुक्त

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में जारी विधानसभा चुनाव की प्रकिया के बीच ही केंद्र सरकार ने पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री और बैरकपुर से भाजपा सांसद दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया है. दिनेश त्रिवेदी बांग्लादेश में पहले राजनीतिक नियुक्त व्यक्ति के तौर पर करियर डिप्लोमैट प्रणय वर्मा की जगह लेंगे. प्रणय वर्मा को ब्रसेल्स स्थित ईयू में भारत का राजदूत बनाया गया है. बता दें कि पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने साल 2021 में टीएमसी और राज्यसभा सांसद से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए थे.

इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर ममता बनर्जी ने खडे़ किए सवाल, राजद और कांग्रेस ने ये कहा

यह फैसला ऐसे समय में सामने आया है जब दोनों देशों के रिश्ते अहम दौर से गुजर रहे हैं. पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले इस कदम को कूटनीतिक के साथ-साथ राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. यह नियुक्ति ऐसे समय में सामने आई है जब भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों को लेकर कई अहम मुद्दों पर बातचीत जारी है और दोनों देश रिश्तों को संतुलित बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं.

द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि इस नियुक्ति की घोषणा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले हो सकती है. दिनेश त्रिवेदी का पश्चिम बंगाल से गहरा राजनीतिक जुड़ाव रहा है, ऐसे में इस फैसले को कूटनीतिक के साथ-साथ राजनीतिक नजरिए से भी अहम माना जा रहा है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर