Friday, July 31, 2026

ईरान ने फिर किया स्ट्रैट ऑफ होरमुज बंद, ट्रम्प पर लगाया समझौते के उल्लंघन करने का आरोप

इंटरनेशनल डेस्क: मिडल पूर्वी में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। स्ट्रैट ऑफ होरमुज को लेकर ईरान ने शनिवार को बड़ा फैसला लिया। पहले जलमार्ग को खोलने के संकेत दिए गए थे, लेकिन बाद में इसे वापस लेते हुए आवाजाही पर नियंत्रण फिर सख्त कर दिया गया। यह फैसला उस बयान के बाद आया, जिसमें डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था कि अमेरिका ईरान पर लगी नाकेबंदी को तब तक जारी रखेगा, जब तक तेहरान उसके साथ समझौता नहीं करता। इस समझौते में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को भी शामिल बताया गया है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

ईरान की कड़ी चेतावनी

ईरान की संयुक्त सैन्य कमांड ने साफ कहा है कि जब तक उसके बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकेबंदी जारी रहेगी, तब तक होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही को रोका जा सकता है। इससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका है। ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बघेर ग़लिबफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को खारिज करते हुए कहा कि ट्रंप ने कई गलत बयान दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि हालात के अनुसार ईरान स्ट्रैट ऑफ होरमुज को पूरी तरह बंद भी कर सकता है।

यह भी पढ़ें: पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण कानून को लेकर अटकलें तेज

सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रिया

दक्षिण अफ्रीका में स्थित ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति सोशल मीडिया के जरिए तय नहीं होती, बल्कि जमीनी हालात के आधार पर निर्णय लिया जाता है। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल आपूर्ति मार्गों में से एक है। यहां किसी भी तरह की पाबंदी से अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों और व्यापार पर बड़ा असर पड़ सकता है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर