नई दिल्ली: प्रधानमंत्री आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकी उनके संबोधन का विषय अभी तक आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन संभावना है कि पीएम महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन बिल संसद में पास न हो पाने पर बात कर सकते हैं। हाल ही में इस मुद्दे पर संसद में चर्चा हुई थी, लेकिन बिल पास नहीं हो सका।
Highlights:
Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-
लोकसभा में पास नहीं हो पाया संशोधन बिल
शुक्रवार को केंद्र सरकार लोकसभा में संविधान का 131वां संशोधन बिल पेश किया था। इस बिल में संसद की सीटों को 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन सरकार इसे पारित नहीं करा सकी। बिल के पास न हो पाने के बाद से ही राजनीतिक माहौल गर्म है। विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच इस मुद्दे को लेकर बयानबाजी भी तेज हो गई है। ऐसे में प्रधानमंत्री का संबोधन इस विषय पर अहम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री के संबोधन को लेकर देशभर में लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। अब देखना होगा कि वे किन मुद्दों पर अपनी बात रखते हैं और क्या कोई बड़ा ऐलान करते हैं।
यह भी पढ़ें: JAC 10वीं बोर्ड रिजल्ट को लेकर फैला भ्रम, बिना किसी सूचना के देर रात लिंक एक्टिव


