Monday, November 2, 2026

OYO में अपने प्रेमी संग मिली विवाहित महिला, ससुराल वालों के पहुंचते ही मचा हंगामा

न्यूज डेस्क: यूपी के बागपत के एक होटल में एक विवाहित महिला अपने प्रेमी संग रंगरेलियां मना रही थी. तभी उसके ससुराल वाले होटल पहुंच गए और हंगामा करने लगे. मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को अपने साथ थाना ले गई. यह मामला दिल्ली- सहारनपुर हाईवे पर स्थित एक होटल का है. मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन हुआ है.

अचानक होटल पहुंचे ससुराल वाले

जानकारी के अनुसार, महिला कांधला क्षेत्र में रहने वाली है, गांव के ही रहने वाले एक युवक के साथ उसका प्रेम संबंध था. इस बात की जानकारी पहले ही ससुराल वालों को मिल गई थी. बुधवार दोपहर महिला अपने प्रेमी के साथ रमाला पहुंची और ओयो में एक कमरा लेकर ठहर गई. इस बात की भनक  ससुराल वालों को लगी और वे लोग होटल पहुंच गए. इसके साथ ही उन्होंने पुलिस को भी इसकी जानकारी दे दी.

इसे भी पढ़े: बहन की शादी में शामिल होने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत, एक अन्य घायल

आपत्तिजनक स्थिति में मिली बहू

ससुराल वालों ने पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खुलवाया, जहां दोनों आपत्तिजनक स्थिति में मिले. यह देखते ही ससुराल वाले आक्रोशित होकर उनके साथ मारपीट करने की कोशिश की, हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया और दोनों को पकड़कर अपने साथ थाने ले गई. इसी दौरान होटल के हाईवे पर लगभग आधे घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, जिससे राहगीरों की भीड़ जमा हो गई.

वहीं ससुराल वालों का आरोप है कि पुलिस ने बिना किसी ठोस पूछताछ के महिला और उसके प्रेमी को छोड़ दिया. परिजनों ने कहा कि महिला अपने प्रेमी के साथ कार में बैठकर वहां से चली गई. सूत्रों के अनुसार, मामले से संबंधित युवक एलम क्षेत्र का निवासी है और उसे एक राजनीतिक दल का स्थानीय पदाधिकारी बताया जा रहा है. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर