Friday, April 24, 2026

बहन की शादी में शामिल होने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत, एक अन्य घायल

मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी पताही थाना क्षेत्र के रुपनी लवनी देवी मंदिर के पास बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 2 भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई और 1 भाई गंभीर रुप से घायल हो गया. तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. मृतकों की पहचान 2 सगे भाई 20 वर्षीय राहुल कुमार और 18 वर्षीय अनिकेत कुमार के रुप में हुई है.

शादी में शामिल होने जा रहे थे

जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार होकर तीनों भाई अपनी फुआ की बेटी की शादी में जा रहे थे. इसी दैरान तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और यह दर्दनाक हादसा हो गया. इस घटना ने 2 भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई और एक 18 वर्षीय गोलू कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया.

पुलिस के अनुसार, तीनों युवकों ने अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट नहीं पहना था, जो इस हादसे का मुख्य कारण बना. मृतक राहुल और अनिकेत राम वन थरबियत पंचायत के वार्ड नंबर 1 के निवासी थे. इसके पिता मिंटू पासवान एक साधारण किसान हैं, इनके 2 बेटे और 3 बेटियां है.

इसे भी पढ़े: सुप्रीम कोर्ट ने वोटिंग अनिवार्य करने वाली याचिका को खारिज किया

घायल गोलू का इलाज जारी

घटना में घायल गोलू कुमार रंजिश पासवान का इकलौता बेटा है वो राहुल-अनिकेत का चचेरा भाई है. तीनों बुधवार की शाम 5 बजे घर से निकले थे. घटना के बाद गोलू को स्थानीय निजी क्लिनिक ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रहमानिया अस्पताल रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों ने गोलू की हालत नाजुक बताते हुए कहा कि उसके सिर और छाती पर गंभीर चोटे आई हैं.

मातम में बदला शादी का घर

30 अप्रैल 2026 को मिंटू पासवान की बड़ी बेटी की शादी बाराही, शिवहर में तय हुई थी, लेकिन अचानक दोनों बेटों की मौत के बाद शादी की सारी तैयारियां ठप कर दी गई. राहुल मैट्रिक पास था और अनिकेत नौवीं कक्षा का छात्र था. दोनों भाई पढ़ाई के साथ घर के कामों में भी हाथ बटाया करते थे.

परिवार आर्थिक रुप से कमजोर था, इस हादसे के बाद पूरा परिवार टूट चुका है. पड़ोसी ने कहा कि मिंटू परिवार का इकलौता कमाने वाला है. पूरे गांव में शोक की लहर है और मिंटू पासवान का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार के सदस्य और पड़ोसी भी इस घटना से सदमे में हैं. पूरा परिवार शादी की खुशी मना रहे था, लेकिन एक पल में सब कुछ बदल गया.

प्रभारी ने चालकों से की अपील

थाना प्रभारी बबन कुमार ने कहा कि तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार में थे. अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकरा गई और 2 सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं गोलू को अस्पताल पहुंचाया गया और पुलिस ने मौके से बाइक जब्त कर ली है. फिलहाल हादसे के सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. वहीं सभी युवकों से अपील है कि गाड़ी चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें और तेज रफ्तार गाड़ी चलाने से बचें.

एयर नाउ स्पेशल

एयर नाउ की खबर का असर, कार्यपालक अभियंता रघुनंदन...

रांची : पिछले दिनों लोहरदगा कोर्ट की ओर से धोखाधड़ी मामले में जेल की सजा होने के बाद और इस संबंध में एयर नाउ...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर