Tuesday, July 28, 2026

धनबाद में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 18 थाना व ओपी प्रभारियों का तबादला

धनबाद: झारखंड के कोयलांचल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसएसपी प्रभात कुमार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस आदेश के तहत करीब 18 थाना और ओपी प्रभारियों का तबादला कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। एसएसपी द्वारा किया गया यह फेरबदल जिले में बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए किया गया है। कई संवेदनशील और महत्वपूर्ण थाना क्षेत्रों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि कानून-व्यवस्था और अधिक प्रभावी हो सके।

पंचेत और अलकडीहा में नए प्रभारी

इस फेरबदल के तहत प्रभात रंजन को पंचेत से हटाया गया है, जबकि सुजीत सिंह को पंचेत थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं बालमुकुंद को अलकडीहा थाने की जिम्मेदारी दी गई है। विश्वजीत ठाकुर को भूली थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि अमृता खलखो को कपूरिया थाने की कमान सौंपी गई है। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिगन सोय को महिला थाना प्रभारी और प्रमोद लकड़ा को एससी/एसटी थाना का प्रभार दिया गया है। वहीं सुरबाला को बाघमारा महिला थाने की जिम्मेदारी मिली है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

अन्य थानों में भी बड़े बदलाव

फेरबदल के तहत अकबर खान को मनियाडीह थाना और शंभु नाथ सिंह को गौशाला थाना सौंपा गया है। शैलेन्द्र शर्मा को भागाबांध और अलिसा को रामकनली थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा राजेश कुमार को लोदना और शेखर को गलफरबाड़ी थाना दिया गया है। पवन चंद्र पाठक को महुदा और धीरज कुमार शर्मा को बांध थाना की जिम्मेदारी मिली है।
वहीं अभिरव कुमार को मैथन और अमन आकृष्ट को सुदामदीह थाना प्रभारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: NEET छात्रा मौत केस में शंभू गर्ल्स हॉस्टल के मालिक मनीष रंजन को मिली जमानत

कानून-व्यवस्था पर रहेगा फोकस

इस बड़े फेरबदल के जरिए पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जिले में अपराध पर नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना है। नए थाना प्रभारियों से उम्मीद की जा रही है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर कानून-व्यवस्था कायम करेंगे।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर