Thursday, July 23, 2026

रांची में 45 हजार की लागत में बनेगा सराय, आमजन को मिलेगी गर्मी से राहत

रांची: राजधानी रांची में गर्मी को लेकर राहगीरों को राहत देने के लिए रांची नगर निगम क्षेत्र में सड़क पर सराय का निर्माण कराया जाएगा. इसके लिए शहर के 15 महत्पवूर्ण स्थानों को चिन्हित किया गया, जहां आम लोगों को निःशुल्क ठंडा पानी और आराम करने के लिए बैठने की सुविधा मिलेगी. इस सरायों का निर्माण कार्य एक सप्ताह के अंदर पूरा कर लिया जाएगा.

45 हजार की लागत में बनेगा सराय

जानकारी के अनुसार, नगर निगम इस सरायों के निर्माण में पूरी तरह से इको-फ्रेंडली सामग्री का उपयोग कर रहा है. 1 सराय के निर्माण में लगभग 45 हजार रुपए तक खर्च होने की संभावना जताई जा रही है. इनकी छत और दीवारें बांस की होगी, जबकि फर्श पूरी तरह से मिट्टी का बनेगा. वहीं धूप से बचाव और ठंडक बनाए रखने के लिए छत पर पुआल की मोटी परत चढ़ाई जा रही है. आमजन के बैठने के लिए बांस का बेंच बनाया जाएगा.

इसे भी पढ़े: मुजफ्फरपुर में पूजा का प्रसाद खाने से 35 लोग बीमार, प्रसाद सैंपल की जांच होगी

हेल्पलाइन नंबर भी जारी

प्रतिदिन सराय में दिन भर 3 बार घड़ों में ताजा पानी भरा जाएगा. निगम में पारदर्शिता और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए वहीं एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी करने का भी फैसला किया है. सराय में पानी खत्म होने पर कोई भी व्यक्ति तुरंत उस हेल्पलाइन नंबर में फोन कर शिकायत दर्ज कर सकते है.

इन स्थानों में लगेगा सराय

नगर निगम अलबर्ट एक्का चौक, शहीद मैदान धुर्वा, धुर्वा बस स्टैंड, एजी मोड़, खादगढ़ा बस स्टैंड, रातू रोड दुर्गा मंदिर, बहु बाजार, हटिया स्टेशन, बिरसा चौक, हिनू चौक, रिलायंस मार्ट कांके रोड, अरगोड़ा चौक और लोवाडीह चौक पर सरायों का निर्माण कर आमजन के लिए राहत का काम करेगी.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर