Tuesday, July 21, 2026

मुजफ्फरपुर में पूजा का प्रसाद खाने से 35 लोग बीमार, प्रसाद सैंपल की जांच होगी

मुजफ्फरपुर: जिले के कटरा थाना क्षेत्र में पूजा का प्रसाद खाने से 35 लोग अचानक बीमार हो गए. सभी लोगों के तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. वहीं कुछ लोगों का इलाज गांव में ही चल रहा है जिसके लिए पीएचसी से डॉक्टरों की टीम भेजी गई थी.

प्रसाद खाने से बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार, खंगुरा डीग गांव में सत्यनारायण भगवान की पूजा संपन्न हुई. इसके बाद वहां मौजूद सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटा गया था. प्रसाद खाने के कुछ ही देर बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी और सुबह होते- होते कई लोगों ने पेट दर्द, उल्टी और घबराहट की शिकायत की, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई.

इसे भी पढ़े: तपोवन मंदिर ऐतिहासिक धरोहर, देश- दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए बनेगा आकर्षण का केंद्र : हेमंत सोरेन

फूड प्वाइजनिंग के कारण कई लोग बीमार

परिजनों ने तुरंत सभी बीमार लोगों को कटरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. डॉक्टरों के अनुसार, मामला फूड प्वाइजनिंग का प्रतीत हो रहा है. फिलहाल सभी मरीजों की स्थिति नियंत्रण में है और किसी की हालत गंभीर नहीं बताई गई है. डॉक्टर मधुकर प्रसाद ने कहा कि सूचना मिलते ही मेडिकल टीम और 2 एंबुलेंस मौके पर भेजी गई.

प्रसाद के सैंपल की जांच होगी

वहीं जांच के अनुसार, प्रसाद खाने के बाद लोगों को इंडोइजेशन की समस्या हुई. सभी मरीजों का इलाज जारी है किसी भी बात को लेकर धबराने की जरुरत नहीं है. फिहाहाल इस मामले को लेकर स्वाथ्य विभाग की टीम जांच में जुटी है और प्रसाद के सैंपल की भी जांच की जाएगी. वहीं प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर