Thursday, October 29, 2026

बिहार में नए मुख्यमंत्री के चयन की प्रक्रिया तेज, शिवराज सिंह चौहान बनाए गए केंद्रीय पर्यवेक्षक

पटना: बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए बड़ा कदम उठाया है और केंद्रीय पर्यवेक्षक की नियुक्ति कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने शिवराज सिंह चौहान को बिहार में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पार्टी नेतृत्व ने यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपकर संकेत दिया है कि मुख्यमंत्री चयन की प्रक्रिया अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

बीजेपी का आधिकारिक बयान

पार्टी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि भाजपा संसदीय बोर्ड ने बिहार में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वे केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री भी हैं। बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर पहले से ही कई नामों की चर्चा चल रही थी। इसी बीच भाजपा का यह फैसला चौंकाने वाला माना जा रहा है। अब मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम निर्णय केंद्रीय पर्यवेक्षक की देखरेख में लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के कटनी रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध हालत में निले 167 बच्चे, बिहार से महाराष्ट्र जा रही थी ट्रेन

बीजेपी की भूमिका हुई अहम

मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में यह लगभग तय माना जा रहा है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा। ऐसे में पार्टी के भीतर सहमति बनाना और विधायक दल का नेता चुनना बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि विधायक दल की बैठक कब होती है और किसे नेता चुना जाता है। शिवराज सिंह चौहान की निगरानी में यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसके बाद नए मुख्यमंत्री के नाम का औपचारिक ऐलान किया जाएगा।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर