Thursday, October 29, 2026

नागपुर में RSS मुख्यालय के पास से एक घर से भारी मात्रा में डेटोनेटर समेत अन्य विस्फोटक बरामद

नागपुर : रेशमी बाग स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय स्थित बेहद संवेदनशील इलाके के नजदीक मंगलवार को बड़े पैमाने पर विस्फोटक की बरामदगी हुई है। बताया जा रहा है कि आरएसएस मुख्यालय से लगभग तीन किलोमीटर दूर एक घर से भारी मात्रा में इन विस्फोटकों को बरामद किया गया है। बरामद विस्फटकों में 58 डेटोनेटर, कई कनेक्टर और 15 जिंदा कारतूस शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें : लखनऊ में अखिलेश यादव के खिलाफ होर्डिंग्स पर बवाल, सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

पुलिस अधिकारियों का बयान

विस्फोटक बरामदगी के बाद नागपुर में पुलिस हाई अलर्ट पर है। पूरे शहर में सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इस खुलासे से नागपुर में दहशत भी है। नागपुर के डीसीपी राहुल मदने के अनुसार घर के मालिक ने मंगलवार सुबह करीब 9.45 बजे इस बारे में सूचना दी, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते और फोरेंसिक टीमों को तुरंत तैनात किया गया। इलाके को पूरी तरह से घेर लिया गया। पूरे इलाके को तुरंत सील कर दिया गया और यह सुनिश्चित करने के लिए एक विस्तृत तलाशी अभियान चलाया गया कि कहीं कोई और विस्फोटक उपकरण तो मौजूद नहीं है।

ग्रेनेड अटैक के बाद मिला विस्फोटक

नागपुर स्थित RSS मुख्यालय के इतने करीब विस्फोटक मिलने की इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। यह घटना चंडीगढ़ में बीजेपी कार्यालय पर हुए ग्रेनेड हमले के कुछ ही दिनों बाद सामने आई है। इस घटना ने राजनीतिक रूप से संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा को लेकर चिंताओं को और बढ़ा दिया था।

चंडीगढ़ की घटना में कथित तौर पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने पार्टी कार्यालय परिसर में ग्रेनेड फेंका था, जिससे इमारत को नुकसान तो पहुंचा, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। उस हमले के बाद पूरे देश में अलर्ट जारी कर दिया गया था और कई राज्यों में राजनीतिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर