Friday, June 19, 2026

राज्यसभा में 19 सांसदों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार

नई दिल्ली: संसद में सोमवार को राज्यसभा के नए और पुनर्निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों से चुने गए कुल 19 सांसदों ने शपथ ली, जिसमें प्रमुख नेता भी शामिल रहे। शपथ ग्रहण के दौरान शरद पवार व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे। इसके बावजूद उन्होंने शपथ ली और समारोह में हिस्सा लिया, जो चर्चा का विषय बना रहा।

कई राज्यों से चुने गए सदस्य

शपथ लेने वाले सांसदों में महाराष्ट्र से 5, ओडिशा से 3, तमिलनाडु से 6 और पश्चिम बंगाल से 5 सदस्य शामिल हैं। सभी सांसदों को राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन की मौजूदगी में शपथ दिलाई गई। गौर करने वाली बात यह है कि 16 मार्च को 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव कराए गए थे। इनमें से अभी 18 सांसदों का शपथ ग्रहण बांकी है, जो आने वाले दिनों में पूरा किया जाएगा। यह शपथ ग्रहण समारोह ऐसे समय आयोजित किया गया है, जब 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है। इस सत्र में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

महिला आरक्षण बिल पर होगी चर्चा

विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण कानून में संशोधन से जुड़े महत्वपूर्ण बिल पर चर्चा की जाएगी। यह बिल संसद और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से लाया गया है। सरकार ने वर्ष 2023 में इस महिला आरक्षण विधेयक को विशेष सत्र के दौरान पेश किया था, जिसे आधिकारिक रूप से नारी शक्ति वंदन अधिनियम नाम दिया गया। वर्तमान में लोकसभा में 543 सीटें हैं। प्रस्ताव के अनुसार इसमें 50% की बढ़ोतरी कर सीटों की संख्या 816 करने की योजना है, जिसमें लगभग 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जा सकती हैं। अब सभी की नजरें 16 अप्रैल से शुरू होने वाले विशेष सत्र पर टिकी हैं, जहां महिला आरक्षण समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा और निर्णय होने की संभावना

यह भी पढ़ें: दिल्ली शराब घोटाला: केजरीवाल ने जज बदलने की रखी मांग, हाईकोर्ट ने 13 अप्रैल तक टाली सुनवाई

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:- 

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर