दिल्ली: दिल्ली शराब घोटाला मामले में सोमवार को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने अभी तक किभी वकील को वकालतनाता नहीं दिया है और वे खुद अपनी दलीलें पेश करना चाहते हैं। उन्होंने अदालत से जज के रिक्यूज़ होने की अर्जी पर विचार करने की मांग की। मामले की सुनवाई कर रहीं जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने केजरीवाल की अर्जी को रिकॉर्ड पर लेते हुए इस पर सुनवाई के लिए 13 अप्रैल की तारीख तय की। साथ ही उन्होंने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को अगले दिन तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।
Highlights:
CBI ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को दी चुनौती
इस केस में CBI ने ट्रायल कोर्ट के उस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत 22 आरोपियों को बरी कर दिया गया था। अब हाईकोर्ट इस मामले की दोबारा सुनवाई कर रहा है। सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि कोर्ट की एक मर्यादा और डेकोरम होता है, जिसे बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने बताया कि रिक्यूज़ल से जुड़ी कई अर्जियां मिली हैं, जो गंभीर विषय है।
कोर्ट रूम में मौजूद रहे केजरीवाल
सोमवार को अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता के साथ सुबह करीब 11 बजे कोर्ट पहुंचे थे। सुनवाई दोपहर 2:30 बजे शुरू हुई और करीब 9 मिनट तक चली। अदालत ने यह भी कहा कि यदि इस मामले में कोई अन्य पक्ष भी रिक्यूज़ल से जुड़ी अर्जी देना चाहता है, तो वह दे सकता है। इससे संकेत मिलता है कि मामले में आगे और कानूनी दलीलें सामने आ सकती हैं। फिलहाल इस मामले में सभी की नजरें 13 अप्रैल को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां अदालत रिक्यूज़ल अर्जी और CBI के जवाब पर विचार करेगी।
यह भी पढ़ें: लूट की घटना को अंजाम देने की तैयारी में जुटे दो अपराधी हथियार व अन्य सामानों के साथ गिरफ्तार
Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-


