रांची: रांची जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने वाली है। बिजली विभाग द्वारा सुधार और रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य किए जाने के कारण अलग-अलग इलाकों में निर्धारित समय के अनुसार बिजली काटी जाएगी, जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आरडीएसएस योजना के तहत 33 केवी कांके लाइन की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ब्लॉक चौक, बोड़ैया, कांके बाजार टांड़, सुकुरहुटू, बुकरू, होचर समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान करीब ढाई घंटे तक लोगों को बिजली नहीं मिलेगी।
Highlights:
कोकर डिवीजन में छह घंटे का पावर कट
कोकर डिवीजन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में भी लंबी अवधि तक बिजली बाधित रहेगी। सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक कृष्णापुरी, छठ तालाब पावर हाउस के आसपास, चुटिया, साईं कॉलोनी और केतारी बागान रोड नंबर-13 में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान मरम्मत और सुधार से जुड़े कार्य किए जाएंगे। डोरंडा डिवीजन में तार बदलने का कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते विभिन्न समय स्लॉट में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। शुक्ला कॉलोनी, बंधु नगर और गांधी नगर में निर्धारित समय के अनुसार बिजली कटौती की जाएगी।
यह भी पढ़ें: रांची में एयरपोर्ट थाना नए भवन में शिफ्ट, पूजा-अर्चना के बाद आज से कामकाज शुरू
कुछ इलाकों में पूरे दिन रह सकती है परेशानी
इसके अलावा उद्धव बाबू लेन और ऑर्किड हॉस्पिटल के आसपास के क्षेत्रों में पूरे दिन बिजली बाधित रहने की संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर लें। बिजली विभाग ने बताया कि यह कार्य आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है। लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा गया है कि निर्धारित समय में धैर्य रखें, ताकि भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।


