Monday, November 2, 2026

यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग, 48 यात्री सुरक्षित, बड़ा हादसा टला

मथुरा: मथुरा के नौहझील क्षेत्र में रविवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर एक निजी बस में अचानक आग लग गई। बस में सवार करीब 48 यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यह घटना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन संख्या 64 के पास हुई। आगरा से नोएडा जा रही बस (संख्या DD01AA9317) में अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें फैल गईं। बस में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया और चीख-पुकार शुरू हो गई।

स्थानीय व्यक्ति ने दी सूचना

कटैलिया निवासी यशपाल सिंह ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को फोन के माध्यम से दी। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया और राहत कार्य शुरू किया गया। थाना नौहझील पुलिस और बाजना चौकी की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते किए गए इस रेस्क्यू ऑपरेशन से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना पर यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण की टीम भी मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, जिसने आग बुझाने का काम शुरू किया। खबर लिखे जाने तक दमकल कर्मी आग पर पूरी तरह काबू पाने में जुटे थे।

यह भी पढ़ें: पटना में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़: 1.66 किलो स्मैक, भारी मात्रा में कच्चा माल और हथियार बरामद

अफरा-तफरी का माहौल, लेकिन स्थिति नियंत्रण में

बस में आग लगने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन पुलिस और प्रशासन की तत्परता से हालात जल्द ही नियंत्रण में आ गए। सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया। पुलिस के अनुसार इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच जारी है और पूरे मामले की गहन पड़ताल की जा रही है। समय पर बचाव कार्य होने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। सभी यात्रियों ने सुरक्षित बच निकलने पर राहत की सांस ली और प्रशासन के त्वरित प्रयासों की सराहना की।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर