Thursday, July 23, 2026

गढ़वा के रमकंडा में रामनवमी जुलूस पर पथराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

गढ़वा : जिले के रमकंडा प्रखंड में गुरुवार देर शाम अष्टमी की निकाली गई जुलूस को मुस्लिम समुदाय के लोगो ने कौआखोह शिव चबूतरा के पास जाने से रोक दिया। इस दौरान जुलूस पर पत्थरबाजी की गई। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लोगों की भीड़ को खत्म कराया। उसके बाद जुलूस वापस लौटा।

इस घटना में कुछ लोगों को चोट लगी है जिन्हें एम्बुलेंस के ज़रिए भेजा गया है। रंका इंस्पेक्टर अभिजीत गौतम मिश्रा ने माहौल तनावपूर्ण होने की बात कहते हुए लोगों को उत्पात मचाने से रोकने का निर्देश दिया। फिलहाल मौके पर पुलिस कैंप कर रही है।

इसे भी पढ़ें : अयोध्या में भगवान रामलला का तीसरा जन्मोत्सव आज, 5 मिनट तक प्रभु का होगा ‘सूर्य तिलक’

इससे पूर्व बुधवार को भी मुस्लिम समुदाय के लोगों में हिंदू समुदाय को महावीरी झंडा ले जाने से रोक दिया था। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने छह घंटे तक रमकंडा मेदिनीनगर सड़क को जाम कर दिया था। खबर यह भी है कि मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों पर भी पुलिस ने लाठियां भांजी। पुलिस पर आरोप है कि उन्होंने पत्रकार होने की जानकारी के बावजूद समाचार कवरेज कर रहे पत्रकारों पर लाठियां बरसाई।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर