Wednesday, July 22, 2026

अयोध्या में भगवान रामलला का तीसरा जन्मोत्सव आज, 5 मिनट तक प्रभु का होगा ‘सूर्य तिलक’

अयोध्या : रामनवमी के मौके पर दिव्य-भव्य राम मंदिर में रामलला का तीसरा जन्मोत्सव आयोजित होगा। इसके लिए रामलला के धाम को सजाया-संवारा गया है. प्रभु श्रीराम का तीसरा जन्मोत्सव मनाने के लिए रामनगरी में व्यापक तैयारियां की गई है. वहीं उत्सव में शामिल होने के देश के विभिन्न हिस्सों से रामभक्त अयोध्या पहुंच गए हैं। ठीक 12 बजे सूर्य की रश्मियां चार से पांच मिनट तक रामलला के ललाट का अभिषेक करेंगी। इस सूर्यतिलक का परीक्षण हो गया है।

सुबह नौ बजे से उत्सव

राम मंदिर में जन्मोत्सव शुक्रवार प्रात: नौ बजे रामलला के पंचामृत से महाअभिषेक से प्रारंभ होगा। यह लगभग 11 बजे तक चलेगा। सुबह भोर में मंगला व श्रृंगार आरती निश्चित समय पर होगी। तत्पश्चात जन्मोत्सव के आयोजन शुरू होंगे और पीतवस्त्र धारण करा रामलला का भव्य श्रृंगार होगा। ट्रस्टी डॉ. अनिल कुमार मिश्र के अनुसार सुबह साढ़े दस बजे से मध्याह्न 12 बजे तक गर्भगृह पर आवरण रहेगा। इस दौरान गर्भगृह खुला रहेगा और दर्शनार्थी श्रृंगार का अवलोकन कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें : झारखण्ड : 942 डॉक्टरों की होगी बहाली, जेपीएससी को स्वास्थ्य विभाग ने भेजा प्रस्ताव

इसके बाद पूर्वाह्न 11:45 बजे आवरण के मध्य छप्पन भोग लगेगा, तदुपरांत मध्याह्न 12 बजे रामलला का जन्म होगा, फिर पूजन-अर्चन व आरती होगी और सूर्यदेव रामलला के ललाट पर तिलक करेंंगे। इधर बड़ी संख्या में रामभक्तों के आगमन की संभावना के दृष्टिगत श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सुबह व शाम मिला कर लगभग तीन घंटे दर्शनावधि बढ़ाई है। रात्रि 11 बजे तक मंदिर खुला रहेगा।

सुदूर क्षेत्रों से आने वाले रामभक्तों को धूप व गर्मी से बचाने के लिए पूरे रामजन्मभूमि परिसर व दर्शन मार्ग पर कालीन बिछाई गई है, वहीं रामपथ, भक्तिपथ व धर्मपथ पर भी मैटिंग करा दी गई है। पेयजल, चिकित्सा व शौचालय आदि की भी पर्याप्त व्यवस्थाएं हैं। रामपथ के साथ सरयू घाटों, राम की पैड़ी, कनक भवन व हनुमानगढ़ी पर भी बैरीकेडिंग करा दी गई है। मुख्य प्रवेश द्वार के सामने और पूरे अंगद टीला परिसर में पंडाल बनवाए गए हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर