Wednesday, July 22, 2026

ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर अब 6 अप्रैल तक अमेरिका नहीं करेगा हमला, ट्रंप ने किया एलान

न्यूज डेस्क : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह खोलने की समय सीमा 6 अप्रैल तक बढ़ा दी है। राष्ट्रपति ट्रंप ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में यह घोषणा की। ट्रंप ने लिखा कि ईरान सरकार के अनुरोध पर उन्होंने ईरानी ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों को 10 दिनों के लिए स्थगित कर दिया है। उन्होंने कहा, वार्ताएं चल रही हैं और वे बहुत अच्छी तरह से आगे बढ़ रही हैं। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि वे फिलहाल ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर बमबारी नहीं करेंगे।

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर है। दोनों पक्षों के रुख सख्त बने हुए हैं, जबकि युद्धविराम या समझौते को लेकर बातचीत की अफवाहें भी हैं। ईरान ने बार-बार इन वार्ताओं से इनकार किया है और कहा है कि कोई औपचारिक बातचीत नहीं हो रही।

इसे भी पढ़ें : हताशा की वर्दी और हनुमान चालीसा पढ़ते भूत झारखंड की कानून-व्यवस्था का असली चेहरा : अंबा प्रसाद

डोनाल्ड ट्रंप ने की कैबिनेट मीटिंग 

इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने कैबिनेट बैठक की. इस बैठक के दौरान ट्रंप ने एक बार फिर कहा कि ईरान को युद्ध ख़त्म करने के लिए समझौता करना चाहिए. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान बातचीत के लिए आगे नहीं आता है, तो अमेरिका “उन्हें लगातार निशाना बनाता रहेगा.”

ट्रंप के इन बयानों से अमेरिका और ईरान के बीच चल रही अप्रत्यक्ष बातचीत को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं. राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर दोहराया कि ईरान समझौता करना चाहता है. वो पहले भी ऐसे दावे कर चुके हैं. हालांकि, ईरानी अधिकारियों का कहना है कि उनका देश अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं कर रहा है.

अमेरिका का शांति प्रस्ताव खारिज

इससे पहले हालांकि बुधवार को ईरान ने अमेरिका के उस शांति प्रस्ताव को भी ख़ारिज कर दिया, जिसमें कथित तौर पर ईरान से अपने परमाणु कार्यक्रम को छोड़ने और बैलिस्टिक मिसाइलों को सीमित करने की मांग की गई थी. कैबिनेट बैठक में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने पुष्टि करते हुए बताया कि अमेरिका ने ईरान के सामने 15 बिंदुओं वाला शांति प्रस्ताव रखा था. हालांकि उन्होंने इसके विवरण नहीं बताए.

राष्ट्रपति ट्रंप ने न तो ईरान द्वारा इस प्रस्ताव को ख़ारिज करने का ज़िक्र किया और न ही मध्य-पूर्व में ज़मीनी सेना भेजने के अपने फ़ैसले पर कुछ कहा. उन्होंने सिर्फ़ इतना कहा कि अब फै़सला ईरान के हाथ में है और अगर वह युद्धविराम के लिए तैयार नहीं होता है, तो उसे गंभीर नतीज़े भुगतने होंगे.

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “अगर वो ऐसा नहीं करते, तो हम उनके लिए सबसे बड़ा डरावना सपना बन जाएंगे. हम बिना किसी रोक-टोक के उन्हें लगातार निशाना बनाते रहेंगे.” हालांकि, यह साफ़ नहीं है कि अमेरिका ईरान को बातचीत की मेज़ पर लाने की योजना कैसे बना रहा है, या फिर लगातार हमले ईरान के रुख़ को कैसे बदल पाएंगे, क्योंकि चार हफ्तों की लड़ाई भी ऐसा नहीं कर सकी है.

होर्मुज स्ट्रेट महत्वपूर्ण चेक पॉइंट

होर्मुज स्ट्रेट विश्व के तेल व्यापार का महत्वपूर्ण चेक पॉइंट है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति का लगभग पांचवां हिस्सा गुजरता है। ईरान ने फरवरी 2026 में शुरू हुए अमेरिका-इजरायल के हमलों के बाद इस जलडमरूमध्य पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली और व्यावसायिक जहाजों की आवाजाही को गंभीर रूप से प्रभावित कर दिया। इससे वैश्विक तेल कीमतें आसमान छू रही हैं और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर