Monday, November 2, 2026

प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया टैंक में ब्लास्ट, 4 की मौत, कई अन्य गंभीर

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार दोपहर फाफामऊ इलाके में स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया टैंक में हुए ब्लास्ट के बाद इमारत अचानक ढह गई, जिससे कई लोग मलबे में दब गए। अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य के फंसे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि गंगापार क्षेत्र में लखनऊ रोड स्थित चंदापुर गांव के सामने यह कोल्ड स्टोरेज मौजूद है और समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री अंसार अहमद का है.

आदर्श कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस से भरा टैंक फटने के बाद इमारत की छत ढह गई, जिससे 15 से अधिक मजदूर मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची, हालांकि अमोनिया गैस के रिसाव के कारण राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने में दिक्कत आ रही है। अब तक मलबे से दो मजदूरों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उस समय वहां काम कर रहे मजदूर और कर्मचारी मलबे में दब गए, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। प्रशासन के अनुसार मलबे में करीब 20 लोगों के दबे होने की आशंका है, जिन्हें निकालने के लिए तेजी से राहत और बचाव कार्य चल रहा है। मौके पर 5 जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। इसके अलावा एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी बुलाया गया है, जो लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। हादसे के बाद करीब 1 किलोमीटर तक अमोनिया गैस का रिसाव हुआ है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। गैस की तेज बदबू के कारण लोग मुंह पर कपड़ा या गमछा बांधकर खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: नॉर्थ कोरिया के चीफ बने किम जोंग उन, तीसरी बार संभाली कमान

कोल्ड स्टोरेज मैनेजर हिरासत में

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। यह कोल्ड स्टोरेज समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अंसार अहमद का बताया जा रहा है। करीब 60 एकड़ में फैले इस परिसर में 100 से ज्यादा लोग काम करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर जोगिंदर कुमार और डीएम मनीष वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को तेजी से काम करने के निर्देश दिए। प्रशासन का कहना है कि फिलहाल प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना है। हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर