रांची: मोरहाबादी मैदान में आयोजित स्टेट हैंडलूम एवं सरस मेला में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति करंट की चपेट में आ गया। हादसे के बाद मेला परिसर में हड़कंप मच गया और मौके पर मौजूद लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया। इस बीच प्रशासन ने ऐतियातन मेला को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है, सुरक्षा व्यवस्था के जांच के आदेश दिए हैं.
Highlights:
मिली जानकारी के अनुसार, मेला परिसर में शॉर्ट सर्किट होने के बाद अचानक करंट फैल गया, जिसकी चपेट में आकर एक व्यक्ति घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर बिजली व्यवस्था में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा के स्वर्णरेखा नदी में मिला घातक विस्फोटक, सेना से मदद लेने की तैयारी
धुर्वा डैम में कूद बीआईटी छात्रा ने दी जान
राजधानी के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम में गुरुवार को एक युवती कूदकर आत्महत्या कर ली. युवती पुंदाग ओपी क्षेत्र के सेल सिटी की रहने वाली है. उसकी पहचान निमिषा झा के रूप में हुई वह बिरला इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी लालपुर की छात्रा है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती को डैम के पास अकेले देखा गया था. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने पानी में छलांग लगा दी. स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर नगड़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद युवती का शव बरामद किया गया. घटना की सूचना पर युवती के परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे, फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.

