Saturday, October 31, 2026

बहरागोड़ा के स्वर्णरेखा नदी में मिला घातक विस्फोटक, सेना से मदद लेने की तैयारी

जमशेदपुर : जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पानीपड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी में बीते मंगलवार को मिली रहस्यमयी लोहे की वस्तु को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। रांची से पहुंची बम निरोधक दस्ता ने प्रारंभिक जांच के बाद पुष्टि की है कि यह एक शक्तिशाली बम है। दस्ते के प्रभारी नंदकिशोर सिंह ने बताया कि बरामद बम आकार में बड़ा और अत्यंत घातक है। इसकी संवेदनशीलता को देखते हुए इसे सामान्य तरीके से निष्क्रिय करना संभव नहीं है। इसे सुरक्षित ढंग से निष्क्रिय करने के लिए उच्च स्तरीय तकनीकी विशेषज्ञता की आवश्यकता है, जो केवल भारतीय सेना के पास उपलब्ध है।

इसे भी पढ़ें : लातेहार में बड़ी सफलता, नक्सलियों की निशानदेही पर हथियारों का जखीरा बरामद

इलाके को प्रशासन ने किया सील

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने बम मिलने वाले क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया है। साथ ही आसपास के ग्रामीणों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे उस स्थान के निकट न जाएं और किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ से बचें। प्रशासन के द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

सात महीने पहले भी मिला बम

उल्लेखनीय है कि लगभग सात माह पूर्व पश्चिम बंगाल के गोपीबल्लापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आशुई के निकट भरमपुर गांव के समीप स्वर्णरेखा नदी में इसी प्रकार का एक बम मिला था। उस समय पश्चिम बंगाल प्रशासन के द्वारा कोलाईकुंडा एयर फोर्स के अधिकारियों की मदद से उसे सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया गया था।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर